बैतालपुर में विकास या सरकारी धन की बर्बादी? नाला निर्माण में उड़ रही मानकों की धज्जियां, भड़के ग्रामीण

बैतालपुर टाउन एरिया के गोविंदपुर सहजौरी मार्ग पर नाला निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। घटिया सामग्री के इस्तेमाल और रास्ता अवरोध होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने निर्माण की निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की मांग की है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 June 2026, 1:02 PM IST

Deoria : बैतालपुर टाउन एरिया के गोविंदपुर सहजौरी मार्ग पर हो रहे घटिया नाला निर्माण जिसमें बालू गिट्टी गिरा कर रास्ता अवरोध कर दिया गया है वही मानक की धजी उड़ाई जा रही है। चल रहे नाले निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है तथा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गुणवत्ता की जांच जरूरी

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही कई खामियां दिखाई देने लगी हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई तो सरकारी धन का दुरुपयोग होने के साथ-साथ आम जनता को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Deoria News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तिलक से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रामीणों ने की जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की योजनाएं जनता के हित के लिए होती हैं, लेकिन यदि कार्यों में लापरवाही और घटिया निर्माण होगा तो योजनाओं का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ग्रामीणों की शिकायतों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Location :  Deoria

Published :  7 June 2026, 1:02 PM IST