Azamgarh: सहायक उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार, करता था ये गोरखधंधा

यूपी के आजमगढ़ जनपद में पुलिस ने गुरुवार को गबन और धमकी देने वाले निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। उप निदेशक उद्यान ने रानी की सराय थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 May 2026, 6:38 PM IST

Azamgarh: पुलिस ने गुरुवार को राजकीय पौधशाला कोटवा में तैनात निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। उस पर गबन और धमकी देने का आरोप है। उप निदेशक उद्यान ने रानी की सराय थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उप निदेशक उद्यान जय करण सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि भोला प्रजापति, जो वर्तमान में निलंबित हैं। वह राजकीय पौधशाला कोटवा स्थित आयुष भंडार कक्ष और अतिथि कक्ष पर अवैध कब्जा कर रखा है। आरोप है कि सरकारी पौधों की बिक्री से प्राप्त धनराशि सरकारी खाते में जमा करने के बजाय निजी खाते में जमा की गई। इसके अलावा वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं।

Orai News: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग… टायर फटने की आवाज से दहला हाईवे

महिला श्रमिकों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

आरोपी पर महिला दैनिक श्रमिकों के साथ अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त है।

सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि रानी की सराय थाने में सहायक उद्यान निरीक्षक के पद पर तैनात भोला प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।

आजमगढ़ जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार; इस मामले ने पहुंचाया सलाखों तक

जान से मारने का आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि निलंबन और जौनपुर संबद्ध किए जाने के आदेश के बावजूद भोला प्रजापति पौधशाला परिसर में रह रहा हैं और कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Location :  Azamgarh

Published :  14 May 2026, 6:38 PM IST