
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Source: Samajwadi Party)
Lucknow: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार को साहित्य के सम्मान के साथ-साथ कई राजनीतिक बयानों को लेकर भी चर्चा में रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रताप सिंह के अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण किया गया। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने शॉल ओढ़ाकर उदय प्रताप सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने साहित्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, गठबंधन और भाजपा को लेकर कई अहम बातें कहीं।
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने उदय प्रताप सिंह का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिंदी साहित्य को समर्पित वरिष्ठ रचनाकार उदय प्रताप सिंह के अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण किया गया। डिंपल यादव ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। अखिलेश यादव ने साहित्यकारों और कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
अखिलेश यादव ने उदय प्रताप सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में साहित्यकार यहां मौजूद हैं, लेकिन देश के सबसे बड़े हिंदी कवि अगर कोई हैं तो वह हमारे बीच बैठे उदय प्रताप सिंह हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी नेताओं के लिए लिखे गए उनके गीत समाजवादी चिंतन को गीत के रूप में प्रस्तुत करते हैं।
एथेनॉल और चीनी का खेल... अखिलेश यादव ने बताया महंगाई का बड़ा सच!#akhileshyadav #samajwadiparty #ethanol #sugarprices @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/xtm1eOBvuU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 22, 2026
उदय प्रताप सिंह की चर्चित पंक्तियों का भी कार्यक्रम में उल्लेख हुआ। “न तेरा है, न मेरा है, ये हिंदुस्तान सबका है। नहीं समझी गई ये बात, तो ये नुकसान सबका है।” उनकी इन पंक्तियों को देशभर में पहचान मिली है।
अखिलेश यादव ने बताया कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी और लोकसभा चुनाव होने वाले थे, तब पार्टी के साथियों ने नया गीत बनाने का सुझाव दिया था। इसके बाद एक अंग्रेजी गाने की धुन पर उदय प्रताप सिंह ने उसे खूबसूरती से लिखा।
शिक्षा व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने बताया समाजवादी सरकार का रोडमैप#akhileshyadav #samajwadiparty #primaryeducation #uppolitics @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/gzl3bTEu59
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 22, 2026
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी कभी गठबंधन नहीं तोड़ती। समाजवादी पार्टी जब साथ लेकर चलती है तो साथ निभाती है।”
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि PDA समाज को कई चीजों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ही विधायिका मंदिर जाती हैं तो उन्हें रोका जाता है।
अखिलेश यादव ने BJP के फुल फॉर्म पर कर दिया बड़ा धमाका, वीडियो वायरल! #akhileshyadav #bjp #uppolitics #viralvideo @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/PtZ38auTYW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 22, 2026
अखिलेश यादव ने भाजपा के सहयोगी दलों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “हम तो ये कहेंगे जितने भी सहयोगी दल हैं भारतीय जनता पार्टी के, उन्हें ज्यादा से ज्यादा सीटें दी जाएं। अगर 120 सीट नहीं दे रहे हैं तो उनके समाज का अपमान कर रहे हैं, चौधरी चरण सिंह जी का अपमान कर रहे हैं।”
'सपा क्यों नहीं टूटी? अखिलेश यादव का सबसे बेबाक बयान#akhileshyadav #samajwadiparty #uppolitics #viralvideo @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/yoqqE5jv4Z
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 22, 2026
सपा प्रमुख ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने और चीनी की कीमत को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मुनाफे की वजह से ये पेट्रोल में एथेनॉल मिलवा रहे हैं और मुनाफे के लिए चीनी महंगी कर रहे हैं।”
अखिलेश यादव ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर आने वाले समय में प्राइमरी स्कूलों की व्यवस्था को सुधारने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समाजवादी विचारधारा और PDA के आंदोलन के जरिए सरकार बनाने का लक्ष्य है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में अखिलेश यादव ने सभी अतिथियों और साहित्यकारों का धन्यवाद किया। इस तरह कार्यक्रम में एक ओर उदय प्रताप सिंह के साहित्यिक योगदान का सम्मान हुआ, वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव के राजनीतिक बयानों ने इसे सियासी तौर पर भी अहम बना दिया।
Location : Lucknow
Published : 22 August 2026, 3:02 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Dimple Yadav Uday Pratap Singh