
इंडिगो एयरलाइन (image Source: Google)
Lucknow: लखनऊ और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम खराब हो गया, जिससे हवाई सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिला। तेज हवाओं, बादलों और कम विजिबिलिटी के चलते विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में दिक्कतें आने लगीं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को कई उड़ानों के रूट और लैंडिंग प्लान में बदलाव करना पड़ा।
इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने बताया कि मौसम के कारण उड़ानों में देरी और डायवर्जन से उनकी यात्रा योजना प्रभावित हुई, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने इस फैसले को जरूरी बताया। इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था।
इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E-2624, जो पुणे से दिल्ली जा रही थी, को दिल्ली में खराब मौसम का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, विमान ने दिल्ली के आसमान में कई चक्कर लगाए, लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद एटीसी के निर्देश पर फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।
Weather News: मौसम का कहर, बारिश ने रोकी Nainital की रफ्तार
इंडिगो का 6E-2624 विमान रात करीब 12:10 बजे 169 यात्रियों और 8 क्रू सदस्यों के साथ लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। लैंडिंग के बाद विमान को टैक्सीवे पर करीब एक घंटे तक खड़ा रखा गया। जैसे ही दिल्ली में मौसम की स्थिति में सुधार हुआ, फ्लाइट को फिर से अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
इस दौरान यात्रियों को थोड़ी असुविधा जरूर हुई, लेकिन एयरलाइन और एयरपोर्ट स्टाफ ने उनकी मदद के लिए जरूरी इंतजाम किए।
इसी क्रम में दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6440 भी खराब मौसम के कारण लखनऊ में लैंड नहीं कर सकी। विमान में 157 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। एटीसी की अनुमति के बाद इस फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया ग,या।
इसके कुछ ही देर बाद देहरादून से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6E-518 को भी वाराणसी भेजा गया। इस विमान में 87 यात्री और 6 क्रू सदस्य मौजूद थे। वाराणसी एयरपोर्ट पर दोनों उड़ानों को सुरक्षित उतारा गया। देर रात जब मौसम में सुधार हुआ, तब इन दोनों उड़ानों को दोबारा लखनऊ के लिए रवाना किया गया और वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचीं।
Kanpur Dehat News: शादी के सिर्फ डेढ़ महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव?
Location : New Delhi
Published : 8 April 2026, 7:04 PM IST