अब पापा हमेशा मेरे साथ हैं’… पिता की याद में बेटी ने हाथ पर गुदवाई तस्वीर, भावुक कर देगी तस्वीर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति रहे प्रतीक यादव की मौत के बाद उनकी छोटी बेटी पद्मजा ने अपने पिता की याद को एक बेहद भावुक अंदाज में संजोया है। पद्मजा ने अपने हाथ पर पिता के साथ अपनी तस्वीर का टैटू बनवाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 June 2026, 5:27 PM IST

Lucknow: पिता का साया सिर से उठ जाए तो उस दर्द को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। लेकिन कभी-कभी यादें इंसान को जीने की ताकत देती हैं। कुछ ऐसा ही किया है पद्मजा ने, जिन्होंने अपने दिवंगत पिता प्रतीक यादव की याद को हमेशा अपने साथ रखने के लिए हाथ पर उनका टैटू बनवा लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बेटी का अपने पिता के प्रति प्यार और लगाव लोगों को भावुक कर रहा है।

हाथ पर गुदवाई पिता की तस्वीर

टैटू आर्टिस्ट साक्षी पंवार द्वारा साझा किए गए वीडियो में पद्मजा अपने हाथ पर एक खास टैटू बनवाती नजर आ रही हैं। इस टैटू में उनके पिता प्रतीक यादव उन्हें प्यार से सीने से लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पद्मजा बार-बार अपने हाथ पर बने टैटू को देखती हैं और मुस्कुराते हुए कहती हैं, "अब पापा हमेशा मेरे साथ हैं।" यह भावुक पल सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू रहा है।

क्या है Pulmonary Embolism? प्रतीक यादव की मौत के बाद चर्चा में आई जानलेवा बीमारी, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

13 मई को हुआ था निधन

बताया जा रहा है कि 13 मई को 38 वर्षीय प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें लखनऊ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। उनके निधन की खबर ने राजनीतिक और सामाजिक जगत को भी झकझोर दिया था। परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के लिए यह एक बड़ा सदमा था।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतीक यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी दिक्कतें थीं। बाद में वह पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए थे। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें खून का थक्का फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में फंस जाता है और शरीर में रक्त संचार प्रभावित हो जाता है। डॉक्टरों के अनुसार यह एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है।

Location :  Lucknow

Published :  2 June 2026, 5:27 PM IST