
सरकारी बसों तक की हुई तलाशी (Img: DN)
Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए महराजगंज जिले के सोनौली हाईवे पर कस्टम विभाग ने मंगलवार को बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। नौतनवा टोल प्लाजा के पास चलाए गए इस अभियान के दौरान सोनौली बॉर्डर की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों के साथ-साथ सरकारी बसों, प्राइवेट बसों और भारत-नेपाल मैत्री बसों की भी गहन जांच की गई।
कस्टम विभाग की टीम ने बसों की डिक्कियां खुलवाकर सामानों की बारीकी से तलाशी ली। यात्रियों के बैग और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की भी जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं।
सोनौली बॉर्डर नेपाल से सटे होने के कारण हमेशा से संवेदनशील माना जाता है। इसी वजह से हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों की समय-समय पर निगरानी की जाती है। विभाग को आशंका रहती है कि तस्कर सरकारी और निजी बसों के जरिए सामानों की अवैध ढुलाई कर सकते हैं।
अभियान के दौरान कस्टम विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। अधिकारियों ने कई वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की और संदिग्ध लगने वाले सामानों की भी पड़ताल की। इस दौरान यात्रियों से भी पूछताछ की गई।
CBSE 10वीं के रिजल्ट में महराजगंज के छात्रों ने मारी बाजी, जिले भर में मेधावियों का हुआ सम्मान
कार्रवाई के दौरान अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सीतेश यादव, सुबोध चौबे और हवलदार देवेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कस्टम विभाग ने साफ किया है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
Location : Maharajganj
Published : 16 April 2026, 3:20 PM IST
Topics : Customs Government Maharajganj Sonauli Highway