प्रयागराज में कांविड़यो और नमाजियों के बीच हुआ विवाद, ऐसे हुआ मामला शांत

मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा गांव से कांवड़िये जा रहे थे। कांवड़ियों के दल में डीजे शामिल था और में मस्जिद में जुम्मे की नमाज हो रही थी जिसका स्थानीय मुस्लिम लोगों ने जमकर विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हो गयी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 19 July 2025, 3:00 PM IST

Prayagraj: पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन के मऊआइमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज आवाज में डीजे बजा रहे कांवड़ियों से मुस्लिम लोगों में झड़प हो गई। वहीं मामले आगे बढ़ता चला गया। कांवड़ियों ने मुस्लिम पक्ष पर लाठी, डण्डे से पिटाई, महिलाओं के कपड़े और झण्डे फाड़ने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ की जा रही है।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा गांव से कांवड़िये जा रहे थे। कांवड़ियों के दल में डीजे शामिल था और में मस्जिद में जुम्मे की नमाज हो रही थी जिसका स्थानीय मुस्लिम लोगों ने जमकर विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी होने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रार्थी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने यात्रा में शामिल लोगों को जातिसूचक गालियां देना शुरू किया और धमकी दी कि “तुम लोग यहां यात्रा नहीं निकल पाओगे,।” जानकारी के अनुसार आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि अगर गांव में कोई धार्मिक यात्रा निकाली घई तो उसको रोक देंगे। घटना के बाद ही पीड़ित ने मोबाइल से वीडिया बनाने का प्रयास किया था लेकिन हमलावरों ने उनको दौड़ा लिया और वीडियो को डिलीट करने का प्रयास किया।

पीड़ित महेंद्र कुमार ने थाने में लिखित तहरीर देने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्यवाई की मांग की। मुस्लिम पक्ष के सरांय ख्वाजा गांव के निवासी आसिफ, रिजवान आदि ने बताया कि नमाज के दौरान डीजे पर डांस हो रहा था। इसके बाद आवाज धीमा करने का अनुरोध किया। बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। पथराव, तलवार, लाठी से मारने के आरोप गलत हैं। गांव के लोगों को जबरन फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले की सही से जांच की जानी चाहिए।

डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने जानकारी दिया कि मऊ आइमा थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा गांव के पास कावड़ यात्री डीजे यात्रा के साथ गए थे। इसी दौरान डीजे की आवाज को लेकर मुस्लिम लोगों ने आपत्ति की जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। ‌ सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह से शांत करवाया गया था।

Location : 
  • Prayagraj

Published : 
  • 19 July 2025, 3:00 PM IST