ISBT के सामने अचानक धूं-धूं कर जला लोडर, उड़े होश! आग की लपटों के बीच से सामान निकालने दौड़े लोग, हाईवे जाम

आगरा में ISBT बस स्टैंड के सामने ऑटो पार्ट्स से भरे मिनी लोडर में अचानक आग कैसे लगी? शॉर्ट सर्किट की आशंका के बीच जानिए घटना के दौरान क्या हुआ।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 9 October 2026, 7:09 PM IST

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ऑटो पार्ट्स से भरे एक मिनी लोडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन से ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र में ISBT बस स्टैंड के सामने की है। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ISBT बस स्टैंड के सामने लगी आग

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ऑटो पार्ट्स से भरा मिनी लोडर नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों और हाईवे से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। वाहन से उठती लपटों को देखकर लोग मौके पर रुक गए।

आगरा में एकतरफा प्यार का खूनी खेल: युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, खुद भी दी जान, अब सामने आई डरावनी दास्तां

लोगों ने वाहन से ऑटो पार्ट्स निकालने शुरू किए

मिनी लोडर में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने सामान को बचाने की कोशिश की। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए वाहन से ऑटो पार्ट्स निकालने शुरू कर दिए, ताकि आग की चपेट में आने से सामान को बचाया जा सके। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर तक नेशनल हाईवे पर हलचल बनी रही।

आपसी विवाद या एकतरफा प्यार? आगरा में युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद की भी ली जान

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर वाहन में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। आग से वाहन और उसमें रखे सामान को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Location :  Agra

Published :  9 October 2026, 7:09 PM IST