पैसे नहीं थे, बारिश में स्ट्रेचर पर पत्नी का शव लेकर घंटों बैठा रहा पति, मासूम बेटी रोती रही; फिर जो हुआ उसने झकझोर दिया
झांसी मेडिकल कॉलेज में पत्नी की मौत के बाद शव घर ले जाने के लिए पैसे नहीं होने पर पति बारिश में घंटों स्ट्रेचर लेकर बैठा रहा। करीब आठ साल की बेटी मां के शव के पास रोती रही। सिपाही की नजर पड़ने के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था हुई और शव घर भेजा गया।