‘आज जन्माष्टमी है, चलो मंदिर चलते हैं’ रासलीला देखकर घर लौट रही थीं तीन महिलाएं, तभी रास्ते में हो गया बड़ा हादसा
मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मंदिर से लौट रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा NH-44 पर घिरोना हनुमान मंदिर के पास हुआ। तीनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक दुकानों में जा घुसा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।