सेना ने पूर्वी सिक्किम में फंसे 1,000 पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
सेना ने भारी बर्फबारी के बाद पूर्वी सिक्किम के ऊपरी इलाके छांगू में फंसे 1,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।