जिला जज, DM और SP ने किया महराजगंज जिला जेल का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण, कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा पर विशेष जोर
महराजगंज में जिला जज अरविंद मालिक, डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी सोमेन्द्र मीना ने जिला कारागार का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया। टीम ने जेल प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन किया तथा आवश्यक निर्देश जारी किए।