“किसान कर्ज और महंगाई से दबा”, अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसान लगातार कर्ज, महंगाई और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। खाद, डीजल और बीज की बढ़ती कीमतों के कारण खेती करना मुश्किल होता जा रहा है।