Goa Night Club Fire: पैसा और रसूख ने कानून को रखा ताक पर, देश से फरार हुए सौरभ और गौरव लूथरा
गोवा के अरपोरा में शनिवार को नाइटक्लब में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। इस वीभत्स अग्निकांड की घटना के बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस के मुताबिक घटना के तुरंत बाद दोनों मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा देश से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अब इंटरपोल की सहायता ली जा रही है।