Deoghar: दुर्गा पूजा के बीच पिस्टल दिखाकर लूट की कोशिश, ग्रामीण से भिड़ा आरोपी; ऐसे पकड़े गए तीनों युवक
Deoghar Robbery Attempt का मामला मारगोमुंडा के लहरजोरी मोड़ से सामने आया है। आसनसोल जा रहे पिकअप चालक को पिस्टल दिखाकर लूटने की कोशिश की गई। चालक की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण वसीम अंसारी ने एक आरोपी को पकड़ने में मदद की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली पिस्टल, मोबाइल और बाइक बरामद की।