ब्रिटेन में सरकार ने लोगों से घरों में तीन दिन का जरूरी सामान तैयार रखने की अपील की है। इसमें भोजन, पीने का पानी, नकदी, टॉर्च, बैटरी और जरूरी दवाइयां शामिल हैं।
सुंदरवन के विकास को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने काकद्वीप की सभा में कई बड़े ऐलान किए हैं। मुड़िगंगा नदी पर बन रहे पुल के लिए 2029 का लक्ष्य रखा गया है, जबकि गंगासागर मेले को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की योजना भी सामने आई है।
मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अरुण कोल को गिरफ्तार किया। आरोपी गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में भी वांछित था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
सहारनपुर की कोतवाली देहात पुलिस ने घर में चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, घड़ियां और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है…
बदायूं के वजीरगंज में चल रही रामलीला के मंच का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे धार्मिक आयोजनों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आस्था को ठेस पहुंचने पर भारी नाराजगी है।
यूपी के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से जुड़े डिजिटल डेटा और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग के मामले में गौरव मिश्रा और दुर्गेश कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है…
बलिया के बेल्थरा रोड क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की मुस्लिम बस्ती में 12 फीट लंबे अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी दहशत है। अजगर पानी से भरे गड्ढे से निकलकर कई पालतू मवेशियों और मुर्गियों को अपना शिकार बना चुका है।
बदायूं में एक युवक ने अपनी पत्नी को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का दावा है कि उसकी पत्नी करीब एक महीने से लापता है और शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
क्या दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विकल्प तैयार कर रही हैं? सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने और चुनार से भी उम्मीदवार खड़ा करने के ऐलान के बाद अब उनकी चुनावी रणनीति पर नजरें टिक गई हैं।