Saharanpur: 2.20 करोड़ की स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल
Saharanpur Smack Smuggling Case में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.1 किलो स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुरादाबाद से स्मैक लाकर सहारनपुर में सप्लाई करते थे। नेटवर्क की जांच जारी है।