Mathura News: 5 साल की शादी, 5 मिनट का खौफनाक अंत: पति-पत्नी की मौत से हड़कंप
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां पति-पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं।