शिक्षक सिर्फ पाठ नहीं पढ़ाते, जिंदगी गढ़ते हैं, सिसवा में वरिष्ठ गुरुजनों के सम्मान समारोह में दिखा अद्भुत नजारा
महराजगंज के सिसवा में आयोजित एक विशेष समारोह ने हर किसी का ध्यान खींच लिया, जहां शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुओं के सम्मान में पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। सालों तक नई पीढ़ियों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए जब मंच से बड़ा सम्मान दिया गया।