Chandrayaan-3: इसरो की कवायद लाई रंग, चंद्रयान-3 को चंद्रमा के और करीब पहुंचने में मिली सफलता, जानिये ताजा अपडेट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने के एक दिन बाद उसे इसके और नजदीक पहुंचाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट