Gorakhpur: गोरक्षपीठ में योगी आदित्यनाथ ने चढ़ाई आस्था की पहली खिचड़ी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रविवार सुबह चार बजे गुरु गोरखनाथ को नाथ पंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार पुण्य काल में आस्था की पहली खिचड़ी चढ़ाई और लोकमंगल की कामना की। उसके बाद नेपाल राजवंश की ओर से खिचड़ी चढ़ाई गई। यह जानकारी रविवार को यहां लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान में दी गयी।