Teachers Day Special: प्रतापगढ़ के इन दो शिक्षकों ने बदल दी तस्वीर, ग्रामीण बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रतापगढ़ में दो शिक्षकों की मेहनत ने सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की कहानी लिखी है। मोहम्मद फरहीम ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी जमा-पूंजी तक खर्च कर दी, जबकि शिक्षिका साधना मिश्रा ने सीमित संसाधनों में पढ़ाई को इतना रोचक बनाया कि बच्चों की प्रतिभा निखरने लगी।