मायावती का बड़ा ऐलान! आकाश आनंद संभालेंगे जनसभाओं की कमान, ईशान आनंद को मिली दिल्ली की जिम्मेदारी
मायावती ने आकाश आनंद की आगामी जनसभाओं और सम्मेलनों का कार्यक्रम जारी किया है। बुलंदशहर, सहारनपुर, अयोध्या, आगरा और कानपुर के अलावा पंजाब व उत्तराखंड में भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। ईशान आनंद को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी से मायावती ने साफ इनकार किया है।