इंडिगो संकट ने चौपट किया प्लान: अपनी ही शादी में नहीं पहुंच पाया कपल, ऑनलाइन लिया आशीर्वाद
इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने के कारण हुबली में आयोजित शादी रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन शामिल नहीं हो पाए। मेधा क्षीरसागर और संगमा दास को भुवनेश्वर से हुबली आने वाली फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से वीडियो कॉल के जरिए ही आशीर्वाद लेना पड़ा। रिसेप्शन में 600 से ज्यादा मेहमान मौजूद थे।