1.17 करोड़ में बिका HR88B8888! सोनीपत ने रचा इतिहास, देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट बनी
हरियाणा के सोनीपत में एक बार फिर VIP नंबरों की नीलामी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। कुंडली क्षेत्र के फैंसी नंबर HR88B8888 ने ऑनलाइन नीलामी में 1.17 करोड़ रुपये की चौंकाने वाली बोली हासिल की है। माना जा रहा है कि यह अब तक भारत का सबसे महंगा रजिस्ट्रेशन नंबर बन सकता है।