जमीन के खुटे पर खून! महराजगंज में मामूली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, गांव में पसरा सन्नाटा
महराजगंज के सौराहा गांव में जमीन की सीमा को लेकर दो पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। 65 वर्षीय हरिराम यादव की मौके पर ही जान चली गई। खुटा गाड़ने के विवाद ने एक परिवार उजाड़ दिया। अब गांव में सन्नाटा और तनाव पसरा है।