उत्तराखंड रजत जयंती समारोह: PM मोदी के कार्यक्रम में हुआ बड़ा बदलाव, जश्न से पहले प्रशासन में मंथन
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 9 नवंबर को शिरकत करेंगे। उनका कार्यक्रम संशोधित कर पहले कर दिया गया है। देहरादून स्थित एफआरआई में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि होंगे।