Bird Flu Alert: नैनीताल में बर्ड फ्लू पर प्रशासन की सख्ती, बाहर से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर रोक
उत्तराखण्ड के उधमसिंहनगर जिले के किच्छा इलाके में बर्ड फ्लू यानी एच 5 एन 1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस के मामले सामने आने के बाद नैनीताल जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। आदेश जारी कर दिया गया है कि अगले एक सप्ताह तक रामपुर और उधमसिंहनगर से मुर्गी, पक्षियों का मांस और अंडे नैनीताल जिले में नहीं लाए जा सकेंगे।