Govt Job: सिर्फ 25 रुपये फीस में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSSC ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए 2285 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। PET-2025 पास उम्मीदवार 18 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये रखा गया है।