रायबरेली-फतेहपुर के परिवहन अधिकारियों पर अवैध वसूली का बड़ा खुलासा, 11 पर एफआईआर
रायबरेली और फतेहपुर के परिवहन विभाग में अवैध वसूली के मामले में एसटीएफ ने 11 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन अधिकारियों पर ओवरलोड मौरंग-गिट्टी वाहनों से अवैध वसूली करने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप है।