Weather Update: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 33 जिलों में झमाझम बारिश और 45 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं तराई के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 141.6 मिमी बारिश हुई है। लखनऊ समेत पूरे यूपी में 21 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा।