आधी रात काल बनी ड्राइवर की झपकी: उन्नाव में रेलिंग पर लटकी बेकाबू बस, नीचे गिरने से कई यात्री लहूलुहान
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए। ड्राइवर को झपकी आने के कारण किलोमीटर 262 पर यह भीषण हादसा हुआ। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।