Devuthani Ekadashi: शुरू होंगे शुभ कार्य, त्रिस्पर्शा योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी; जानें क्यों कहा जाता इसे मंगलकारी दिन
देवउठनी एकादशी 2 नवंबर 2025 को त्रिस्पर्शा योग में मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे और चातुर्मास का समापन होगा। इस दुर्लभ संयोग में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है, जो कन्यादान के समान पुण्य प्रदान करता है। इस दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।