‘हर खेत में मेड़ और हर मेड़ पर पेड़’; देवरिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कार्डधारकों को बांटे गए पौधे
देवरिया में रविवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 40 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ महाअभियान की शुरुआत हुई। बरियारपुर में छोटी गंडक नदी के किनारे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया।