आगरा में दिनदहाड़े छात्रा को कार में बैठाकर ले गए युवक, पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई
आगरा के रकाबगंज में कॉलेज छात्रा को कार में जाते देख सहेलियों ने अपहरण का शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और कार की तलाश शुरू कर दी गई। जांच में पता चला कि छात्रा अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई थी और मामला केवल गलतफहमी निकला।