Maharajganj News: कोल्हुई में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने प्रस्तुत किए शानदार मॉडल
मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में विज्ञान और कला प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल पेश किए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरेन्दा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रयासों की सराहना की।