Sitapur News: जिला महिला अस्पताल के रास्ते पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण
सीतापुर में जिला महिला अस्पताल जाने वाले व्यस्त सिंगल मार्ग पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने सड़क की पटरियों और दुकानों के सामने रखा सामान हटवाया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप रहा। दोबारा अतिक्रमण पर जुर्माने की चेतावनी दी गई।