कानपुर देहात में कई गांव बाढ़ की चपेट में, राज्यमंत्री ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की समस्या
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही जिले के अफसर निरीक्षण करने पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने की बात कही। प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और प्रभावितों से मिलकर उनसे वार्तालाप की।