पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा! न्याय की गुहार लगाती बुजुर्ग विधवा महिला ने उठाए प्रशासन पर सवाल
                                बुलंदशहर जिले की शिकारपुर तहसील क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग विधवा महिला की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। महिला कई महीनों से तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।