कन्नौज में बच्चे पढ़ने पहुंचे तो स्कूल में मिला ‘तालाब’! घुटनों तक पानी, भीगे सरकारी कागज और सांप-बिच्छुओं का खतरा
कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के अकबरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तेज बारिश के बाद घुटनों तक पानी भर गया। स्कूल के कमरों, कार्यालय और पूरे परिसर में जलभराव होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई। सरकारी दस्तावेज भी पानी में भीग गए। शिक्षकों ने खुद पानी निकालने की कोशिश की। जर्जर भवन के बीच सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बना हुआ है।