New York पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ को करेंगे संबोधित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत अमेरिका पहुंच गए हैं। तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में न्यूयॉर्क पहुंचे भागवत का भारतीय परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। वह शनिवार को न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ को संबोधित करेंगे।