परिवार छत पर सोता रहा, नीचे कमरे में हो गया बड़ा खेल… पुलिस भी उलझी
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में एक परिवार ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी होने का दावा किया है। हालांकि घटनास्थल पर ताला टूटने या जबरन प्रवेश के निशान न मिलने से पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।