Maharajganj News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया जोश और प्रतिभा
महराजगंज के आज़ाद नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। दौड़, सैक रेस, शतरंज, हाई जंप, लॉन्ग जंप, खो-खो व कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में छात्रों ने उत्साह और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया।