बलिया में सरयू का कहर, आबादी की ओर बढ़ा कटान; झिंगुरी-गोपालनगर टाड़ी में दहशत
बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का कटान लगातार तेज हो रहा है। गोपालनगर टाड़ी और झिंगुरी गांवों में नदी आबादी के करीब पहुंच गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन और सिंचाई विभाग ने मौके का निरीक्षण कर बचाव कार्य तेज करने का दावा किया है, जबकि ग्रामीण स्थायी कटानरोधी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।