राप्ती इको पार्क बनेगा गोरखपुर का नया आकर्षक पर्यटन केन्द्र, नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा
जनपद में राप्ती इको पार्क को नई ऊर्जा और भव्य रूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने रविवार को एकला बंधे पर बन रहे राप्ती इको पार्क का अचानक स्थलीय निरीक्षण किया।