‘कथनी और करनी में फर्क क्यों?’ राहुल गांधी पर FIR होते ही भड़के पित्रोदा, संघ प्रमुख भागवत से पूछे तीखे सवाल
भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उनका समर्थन किया है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मानवता और समानता वाले बयान पर भी सवाल उठाए। पित्रोदा ने देश की संस्थाओं, GDP ग्रोथ, महंगाई और हिमालयी क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर भी अपनी राय रखी।