UP Police: एक के बाद एक बदमाशों के पैर में लगी गोली, कई जिलों में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का एक्शन, आखिर क्या है पुलिस का प्लान?
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ चर्चा में है। बुलंदशहर, बदायूं, कानपुर और बहराइच समेत कई जिलों में पुलिस मुठभेड़ों में आरोपियों के घायल होने के बाद गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। वहीं गाजियाबाद में एक आरोपी पर इनाम घोषित कर उसकी तलाश तेज कर दी गई है।