महराजगंज में कोर्ट ले जाते समय पुलिस को चकमा! दुष्कर्म आरोपी फरार मामले में हेड कांस्टेबल समेत दो पर मुकदमा दर्ज
महराजगंज में दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर आरोपों में बंद युवक को रिमांड पर कोर्ट ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हेड कांस्टेबल और होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।