“तकनीकी व्यवधान के समाधान के लिए शासन को नई क्षमताएं विकसित करनी होंगी”- डॉ. पीके मिश्रा
मिशन कर्मयोगी के तहत एक राष्ट्रीय शिक्षण पहल, ‘कर्मयोगी साधना सप्ताह’ का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य देशभर के सरकारी कर्मचारियों की क्षमताओं, प्रतिबद्धता और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण को मजबूत करना है।