गोरखपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खतरनाक मोड़, गांव वालों ने मौके पर ही पलट दी पूरी बाजी
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने शुक्रवार शाम उस वक्त खतरनाक मोड़ ले लिया, जब बाइक से पहुंचे दो युवकों ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।